Bokaro: चास नगर निगम चुनाव की मतगणना के दूसरे चक्र ने मेयर पद की तस्वीर को और स्पष्ट कर दिया है। पहले राउंड में बढ़त बनाने वाले जमील अख्तर ने दूसरे राउंड में भी अपनी बढ़त कायम रखी है, जबकि भोलू पासवान ने दूसरे चरण में जोरदार वापसी की कोशिश कर मुकाबले को रोचक बना दिया। वहीं, अविनाश कुमार तीसरे स्थान पर रहते हुए भी मुकाबले में बने हुए हैं।

राउंड-दर-राउंड तुलना
पहले राउंड में जमील अख्तर को 5096 मत मिले थे, जबकि दूसरे राउंड में उन्हें 3728 वोट प्राप्त हुए। कुल मिलाकर वे 8824 मतों के साथ शीर्ष पर हैं।
इसके विपरीत, पहले राउंड में 1682 मत पाने वाले भोलू पासवान ने दूसरे राउंड में 4022 मत हासिल कर बड़ी छलांग लगाई। बावजूद इसके, कुल 5704 मतों के साथ वे अब भी जमील से करीब 3120 मत पीछे हैं।

अविनाश कुमार को पहले राउंड में 2590 और दूसरे में 2359 मत मिले। उनका कुल आंकड़ा 4949 पर पहुंचा है, जिससे वे तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
अन्य प्रत्याशियों की स्थिति
राज कुमार (2192), बिनोद कुमार (1714), उमेश ठाकुर (1516) और गोपाल मुरारका (1064) भी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला तीन प्रमुख चेहरों के बीच सिमटता दिख रहा है।
वैध-अवैध मतों का आंकड़ा
कुल 34,804 मतों में से 32,702 मत वैध पाए गए, जबकि 2102 मत रद्द कर दिए गए। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

