Bokaro: शहर के चास मेन रोड स्थित संध्या होंडा के स्टोर में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग स्टोर में रखे स्क्रैप सामग्री में भड़क उठी, जिससे आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

बड़ा हादसा टल गया
घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि स्टोर में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन समय पर दमकल के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अब तक आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका है।
फायर अधिकारी ने कहा कि
फायर अधिकारी मोहम्मद जुनैद ने कहा कि शोरूम मालिक को फायर एनओसी लेने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि यदि परिसर में पर्याप्त फायर एक्सटिंगुइशर मौजूद रहते तो आग पर शुरुआती स्तर पर ही काबू पाया जा सकता था।


