Bokaro : बोकारो टाउनशिप में पिछले कई घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे 132 केवी टाउनशिप सबस्टेशन के एक एचटी ट्रांसफार्मर के सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) में तकनीकी खराबी आ जाने से पूरे नगर में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कामकाज पर भी असर पड़ा है। see video–

बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएसएल के पीआरओ विभाग के अधिकारी अभिनव शंकर के अनुसार ट्रांसफॉर्मर के खराब सीटी को बदलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत में जुटी है।
अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ घंटों में आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। रात 10 बजे तक स्तिथि समान्य होने की संभावना है।


