Bokaro : ईएसएल स्टील लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। “Engage, Educate & Empower to Enhance Safety” थीम पर आयोजित इस माह ने कंपनी की मजबूत सुरक्षा संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया।

उद्घाटन से समापन तक जागरूकता की पहल
कार्यक्रम की शुरुआत पलाश ग्राउंड में दीप प्रज्वलन और सुरक्षा ध्वज फहराकर हुई। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों, मैनकॉम सदस्यों और कर्मचारियों ने सुरक्षा शपथ लेकर सुरक्षित कार्य व्यवहार का संकल्प लिया।
विविध गतिविधियों से बढ़ी सहभागिता
पूरे माह रोको-टोको अभियान, सुरक्षा प्रदर्शनी, अग्निशमन प्रशिक्षण, सुरक्षा चौपाल और गेट मीटिंग्स आयोजित की गईं। साथ ही क्विज, पोस्टर, कविता और मीम प्रतियोगिताओं ने कर्मचारियों में उत्साह बढ़ाया।

समापन समारोह में दिया संदेश
समापन अवसर पर डिप्टी सीईओ रवीश शर्मा ने कहा कि सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन का मूल्य है। उन्होंने ‘जीरो हार्म’ के लक्ष्य को अपनाने और व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

