Bokaro: जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। समाहरणालय में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीएसआर के तहत बेरमो अनुमंडल की विभिन्न पंचायतों में 25 मॉडर्न लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना और पढ़ाई की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

लाइब्रेरी के सुचारू संचालन के लिए डीडीसी की अध्यक्षता में संचालन समिति गठित होगी। वहीं, स्कूलों में बनने वाले पुस्तकालयों की जिम्मेदारी डीईओ व डीएसई को सौंपी गई है।
शहरी क्षेत्र में चास और फुसरो के वार्डों में मोहल्ला लाइब्रेरी भी शुरू होंगी, जिससे छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा। गुरूजी रात्रि पाठशाला को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।


