Bokaro : जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबेड़ा के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। डीएवी भंडारीदह की स्कूल बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (डाला गाड़ी) ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल चंद्रपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। एक गंभीर रूप से घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया है। See Video –

घटना के बाद बस में सवार छात्र-छात्राओं ने बताया कि बस और ट्रक दोनों तेज गति में थे, जिससे आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।
मौके पर पहुंचे बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने बताया कि हादसे में 10 से 12 बच्चे घायल हुए हैं। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।


