Bokaro : शहर के हरला थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। ये घटना सेक्टर 8-डी आवास संख्या 3176 में हुई। बताया जाता है कि घर के मालिक विनोद पांडेय अपने परिवार के साथ जमशेदपुर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसपैठ की।

दीवार फांदकर
जानकारी के अनुसार, चोर दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचे और दरवाजे की कुंडी तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने अलमारी खंगालते हुए करीब 15 लाख रुपये के जेवरात, नकद राशि और एलईडी टीवी सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान के प्रयास जारी हैं।


