Bokaro: 17 सितंबर को शहर का फैशन सीन पूरी तरह बदलने वाला है, जब बोकारो मॉल में Max Fashion अपने नए और पहले से कहीं ज्यादा बड़े अवतार में री-लॉन्च होगा। यह शोरूम जिले का सबसे बड़ा गारमेंट स्टोर बनने जा रहा है, जो साइज, स्टाइल, दाम और कलेक्शन के मामले में Zudio, Reliance Trends, V-Mart और कोलकाता बाजार जैसे बड़े नामों को कड़ी टक्कर देगा।

एंट्री करते ही
Max में एंट्री करते ही आपको सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि एक “फैशन एक्सपीरियंस” महसूस होगा। Max के स्टोर मैनेजर उमेश कुमार ने कहा कि हर सेक्शन, हर कॉर्नर और हर कलेक्शन आपको कुछ नया ट्राय करने के लिए मजबूर कर देगा। यहां मिलेगा किड्स, विमेंस और मेंस वियर का शानदार कलेक्शन। बजट फ्रेंडली से लेकर प्रीमियम रेंज तक हर किसी के लिए ऑप्शन। शानदार कूलिंग, लग्जरी एंबियंस और नेक्स्ट-लेवल इंटीरियर।
पहली बार हर जेंडर के लिए
इस मेगा स्टोर में किड्स, विमेंस और मेंस वियर की शानदार रेंज उपलब्ध होगी, जहां कीमतें लोअर मिडिल क्लास से लेकर प्रीमियम ग्राहकों तक सभी के बजट को कवर करेंगी। खास बात यह है कि यहां पहली बार हर जेंडर के लिए बेहद आरामदायक और मॉडर्न ट्रायल रूम की सुविधा दी गई है।

फैशन कल्चर
शानदार कूलिंग सिस्टम, प्रीमियम एंबियंस, स्टाइलिश इंटीरियर और कम्फर्ट का अनोखा मेल ग्राहकों को एक यादगार शॉपिंग अनुभव देगा। यह सिर्फ एक शोरूम नहीं, बल्कि शहर के फैशन कल्चर को पूरी तरह बदल देने वाला “मेगा फैशन हब” बनने जा रहा है।

