Bokaro: सीसीएल के कथारा कोलियरी क्षेत्र में शुक्रवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्मिक प्रबंधक सुभाष चन्द्र पासवान और जेएमएम नेता शमशुल हक को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे कोलियरी क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


शिकायत पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, सुरेश किस्कू ने सीबीआई धनबाद से शिकायत की थी कि उसके पिता के रिटायरमेंट के बकाया भुगतान के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। आरोप है कि भुगतान क्लियर करने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की गई थी।
जाल बिछाकर पकड़े गए आरोपी
सीबीआई के एसपी डीएल मीणा के निर्देश पर टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय राशि सौंपी, टीम ने मौके पर छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और रकम भी बरामद कर ली।

पूछताछ जारी, और खुलासे संभव
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का स्वागत किया है।

