Bokaro: बोकारो में शुक्रवार 15 मई 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। अन्य पेट्रोल पंपों के साथ इंडियन ऑयल (IOCL) के अधिकृत डीलर USHA AUTOMOBILES द्वारा जारी नए रेट के अनुसार सभी प्रमुख ईंधनों की कीमत में Rs 3.04 प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है।

14 मई की तुलना में 15 मई को पेट्रोल ₹98.15 से बढ़कर ₹101.19 प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं डीजल ₹92.90 से बढ़कर ₹96.04 प्रति लीटर हो गया। प्रीमियम फ्यूल XP95 की कीमत ₹107.03 से बढ़कर ₹110.09 प्रति लीटर दर्ज की गई, जबकि XG ईंधन ₹98.41 से बढ़कर ₹101.54 प्रति लीटर पर पहुंच गया।
एक नजर में बढ़ी कीमतें
- पेट्रोल: Rs 3.04 प्रति लीटर बढ़ोतरी
- डीजल: Rs 3.14 प्रति लीटर बढ़ोतरी
- XP95: Rs 3.06 प्रति लीटर बढ़ोतरी
- XG: Rs 3.13 प्रति लीटर बढ़ोतरी
ईंधन कीमतों में एक साथ हुई इस बढ़ोतरी ने आम वाहन चालकों, ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। बोकारो में रोजाना सफर करने वाले लोगों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और टैक्स संरचना के कारण घरेलू बाजार में ईंधन दरों में बदलाव देखने को मिल रहा है।
“अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव का असर सीधे स्थानीय बाजार पर पड़ता है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हमारी कोशिश है कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्ता वाला ईंधन उपलब्ध कराया जाए।”
उत्पल मुखर्जी, संचालक, उषा पेट्रोल पंप, बोकारो

