Bokaro: देश की प्रमुख इस्पात उत्पादक कंपनी सेल (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने अनुभवी पेशेवरों के लिए रोजगार का नया अवसर उपलब्ध कराया है। संयंत्र ने अपनी यंग प्रोफेशनल पॉलिसी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 20 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

बीएसएल प्रबंधन की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, औद्योगिक जरूरतों और विशेष कौशल वाले मानव संसाधन की मांग को देखते हुए यह नियुक्तियां की जा रही हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
तीन अलग-अलग स्तरों पर होगी नियुक्ति
भर्ती के तहत यंग प्रोफेशनल-1 के 10 पद, यंग प्रोफेशनल-2 के 7 पद तथा यंग प्रोफेशनल-3 के 3 पद शामिल हैं। विभिन्न स्तरों के लिए अधिकतम आयु सीमा क्रमशः 35, 38 और 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

ये योग्यता होना जरूरी
उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक, सीएस, सीए या सीएमए की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष, 6 वर्ष और 10 वर्ष का कार्यानुभव भी मांगा गया है।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
बीएसएल ने अभ्यर्थियों से केवल ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। विस्तृत विज्ञापन, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य शर्तों की जानकारी SAIL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत विज्ञापन में दर्शाए गए प्रत्येक रोल टाइटल के लिए एक-एक पद निर्धारित है। पूरी डिटेल ले लिए, इस को क्लिक करिये – https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:8620daf9-1f9a-41ca-9b7a-196e7d33dfd8

