Bokaro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा महिला मोर्चा, बोकारो जिला इकाई द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत “कम तेल की थाली – स्वस्थ भारत की खुशहाली” थीम पर भोजन प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कम तेल और कम ईंधन से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी
कार्यक्रम में महिलाओं ने कम तेल और कम ईंधन की खपत से तैयार पौष्टिक, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का प्रदर्शन किया। मातृशक्ति ने संदेश दिया कि संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर परिवार, समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य को मजबूत किया जा सकता है।
स्वास्थ्य, बचत और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
इस पहल को केवल भोजन प्रदर्शन तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि इसे स्वास्थ्य संरक्षण, तेल की खपत में कमी, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का महत्वपूर्ण प्रयास बताया गया। साथ ही “कम तेल की थाली” को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में व्यावहारिक कदम बताया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती राणा, कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री रमा सिन्हा, बोकारो जिला अध्यक्ष गिरिजा समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सरिता देवी, प्रीति गुप्ता, सुनीता देवी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुईं।
( By CurrentBokaro team)

