Bokaro: रोटरी भवन, चीरा चास में रोटरी क्लब चास की ओर से सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन के पारंपरिक रंग, गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों के बीच भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

शिव आराधना से हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत
कार्यक्रम के दौरान निष्णा रस्तोगी ने ‘नमो नमो शंकरा’ गीत पर शिव आराधना की। वहीं ‘मुझ पर चढ़ा कृष्णा का रंग’ गीत पर ज्योति अग्रवाल और पूर्वी अग्रवाल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। अंजना झांझरिया और सुनैना झांझरिया ने ‘छेड़खानिया छेड़खानिया’ गीत पर शानदार प्रस्तुति दी।
नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां
‘बहार आ… बहार आ’ गीत पर अर्चना सिंह और कविता मलिक ने नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ‘जम के बरस’ गीत पर उषा कुमार ने एकल नृत्य किया। वहीं मां-बेटी की जोड़ी श्वेता रस्तोगी और लावण्या रस्तोगी ने ‘तेनु शरारत सीखवा’ गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।

राजस्थानी गीत पर महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुति
राजस्थानी गीत ‘बाईसा रा बीरा’ पर अंजना झांझरिया, पूजा बैद, आरती पारख, ललिता चोपड़ा और ज्योति अग्रवाल ने शानदार प्रस्तुति दी। ‘गोरी का साजन’ गीत पर सिद्धार्थ पारख और आरती पारख ने युगल नृत्य किया। वहीं संजय और पूजा बैद ने ‘देखा एक ख्वाब’ गीत पर युगल नृत्य प्रस्तुत किया।
मेहंदी और मनोरंजक गतिविधियों का भी उठाया आनंद
सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया। महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी भी रचाई और सावन के उत्सवी माहौल का भरपूर आनंद उठाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान रोटरी भवन में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं ऐसे आयोजन
रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और सचिव बिनोद चोपड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और भारतीय परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलता है।
डॉ. परिंदा सिंह और विपिन अग्रवाल ने किया मंच संचालन
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. परिंदा सिंह और विपिन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित सदस्यों ने सावन महोत्सव की सभी प्रस्तुतियों का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, माधुरी सिंह, डॉ. श्रवण कुमार, किरण कुमार, राजेश केडिया, जूली केडिया, दीपक झांझरिया, बिनय सिंह, मनोज सिंह बंका, मनोज चौधरी, राखी चौधरी, नेहा अग्रवाल, अमन मल्लिक, विजय अग्रवाल, प्रकाश केजरीवाल, डिंपल कौर, मंजीत सिंह, गौरव रस्तोगी, कल्याणी गुप्ता, रजनीश कौर सहित रोटरी क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


