Bokaro: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के जेल मोड़-कमलडीह के समीप स्थित सहयोग विलेज से एक 14 वर्षीय नाबालिग के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सहयोग विलेज के अधीक्षक ने पिंड्राजोरा थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया है।

गुरुवार को सहयोग विलेज से निकला युवक
आवेदन के अनुसार, फरार नाबालिग पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया गया है। उसे 18 अगस्त को धनबाद चिल्ड्रन वेलफेयर कमिटी (CWC) द्वारा सहयोग विलेज को हैंडओवर किया गया था। वो धनबाद के प्लेटफार्म पर मिला था। बताया गया है कि वह गुरुवार को करीब 1 30 बजे सहयोग विलेज से अचानक फरार हो गया। नाबालिग के नहीं मिलने पर सहयोग विलेज प्रबंधन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
युवक की तलाश में जुटी पुलिस
ASP चास वेदांत शंकर के कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद पिंड्राजोरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस नाबालिग के फरार होने के कारणों का पता लगाने के साथ उसके वर्तमान ठिकाने की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की ओर से संभावित ठिकानों पर तलाश के अलावा युवक से जुड़े लोगों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है।

फरार होने के कारणों की भी जांच
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नाबालिग किन परिस्थितियों में सहयोग विलेज से बाहर गया और उसके फरार होने के पीछे क्या कारण रहा। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और युवक की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।


