Bokaro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक 25 वर्ष सेवा संकल्प’ अभियान के तहत ‘एक दिया आशीर्वाद के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चास के कालिका विहार स्थित मां काली मंदिर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों ने 125 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

25 वर्षों की जनसेवा को किया याद
कार्यक्रम में भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिन पर जलाया गया प्रत्येक दीपक जनता के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है।
सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों की रही भागीदारी
कार्यक्रम में भाजपा चास नगर उत्तरी अध्यक्ष राजेश घोषाल, बिनोद सिंह राठौड़, बबीता देवी, गुलाब महतो, रौशन सिंह, राजू पांडेय, पूनम देवी, रिशु सिंह, सरिता मिश्रा, आश्वी सिंह, सरिता देवी, पलक कुमारी, आंचल, गोपाल और राजेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
