Bokaro: विस्थापितों के नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ, विस्थापित संगठन और विस्थापित परिवारों ने शनिवार, 10 अक्टूबर से बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने स्थित टू टैंक में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस आंदोलन में बोकारो की विधायक श्वेता सिंह भी शामिल हुईं। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि विस्थापितों के नियोजन के लिए ठोस पहल होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
भूख हड़ताल में शहीद प्रेम प्रसाद की मां गोमती देवी के साथ सैकड़ों अप्रेंटिस छात्र भी शामिल होने की बात कही गई है। आंदोलनकारियों का मुख्य उद्देश्य विस्थापितों के नियोजन के मुद्दे पर ठोस निर्णय और पहल सुनिश्चित कराना है।

भूख हड़ताल में सुरेंद्र कुमार, कामरान अकमल, रूबी कुमारी, संगीता कुमारी, शबाना कुमारी, अशोक महतो, अली इमाम, छोटेलाल, मिथिलेश रजवार, चंद्रकांत महतो, सुनील महतो, सागर महली, राहुल राय और वकील अग्रवाल समेत अन्य लोग शामिल हैं।

आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक विस्थापितों के नियोजन को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
