Bokaro: हरला थाना क्षेत्र से जीजीपीएस का एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की। मामले में हरला पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाना-नानी के घर रहकर करता था पढ़ाई
पुलिस के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले के राणा बिगहा निवासी अनुज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका बेटा अनुभव बर्मा सेक्टर-8 बी, स्ट्रीट-16 में अपने नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ाई करता था।

आधा घंटे में लौटने की बात कहकर निकला था
शिकायतकर्ता ने बताया कि बीते 29 अक्टूबर को अनुभव घर से यह कहकर निकला था कि वह आधे घंटे में वापस आ जाएगा। लेकिन देर रात तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हरला पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

