Bokaro : भाजपा के मुख्य सचेतक और बोकारो विधायक, बिरंची नारायण की तबियत दिल्ली में अचानक ख़राब हो गई है। उन्हें बत्रा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहां के डॉक्टरों उनकी तबियत बिगड़ने का कारण पोस्ट-कोवीड कॉम्प्लीकेशन्स बता रहे है।
उनके करीबियों के अनुसार, डॉक्टर ने उनका इलाज शुरू कर कई तरह के एडवांस टेस्ट किये है। टेस्ट रिपोर्ट शनिवार को आने के बाद ही डॉक्टर कुछ आगे का निर्णय लेंगे। बता दे, बोकारो स्टील टाउनशिप से जुड़े विकास के मुद्दे को लेकर विधायक जुलाई 5 को दिल्ली गए थे। वहां उनकी कुछ केंद्रीय मंत्रियो से मीटिंग थी।

बताया जा रहा है कि, इसी बीच मोदी कैबिनेट में हुए विस्तार को देखते हुए विधायक वहां रुक गए थे। उनके कुछ करीबी वरिये भाजपा नेताओ ने उन्हें रोक लिया था। इसी बीच उनकी शुक्रवार को तबियत ख़राब हो गई। उन्हें आनन-फानन में बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें, विधायक बिरंची नारायण 25 मार्च को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उस वक़्त इलाज के लिए वह कई दिनों तक बोकारो जनरल अस्पताल के ICU में भर्ती रहे थे। स्वस्थ होने के बाद वह पोस्ट कोवीड कम्प्लीकेशन से जूझ रहे थे। बीजीएच के डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी लेकिन वह काम का स्ट्रेस लिए हुए थे।

भगवान से प्रार्थना करता हू कि बिरंची नारायण जी जल्द स्वस्थ्य होकर बोकरो वापस आए