Politics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो की लगाई गई चित्र प्रदर्शनी, विधायक सहित रोहितलाल और कई भाजपाई हुए सम्मिलित


Bokaro: सेवा और समर्पण ध्यान अभियान पर बोकारो जिला में कई कार्यक्रमो के साथ शुभारंभ की गई। बोकारो जिला भाजपा द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 साल के कार्यकाल में की गई उपलब्धि का चास मारवाड़ी धर्मशाला में प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसका उद्घाटन विरोधी दल के मुख्य सचेतक बोकारो विधायक बिरंची नारायण व बोकारो भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत यादव ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी के उद्घाटन की।

इस प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री के तौर पर गुजरात राज्य के 15 साल वह देश के प्रधानमंत्री के रूप में 7 साल में उनके द्वारा सेवा भाव मे किये गए कार्य देश हित राज्य हित जनहित की चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही साथ किसान मोर्चा द्वारा देश के जवानों को किसानों को सम्मानित किया गया। वही बोकारो भाजपा द्वारा प्रशासन के सहयोग से लगभग 10 केंद्रों में 5000 से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन की गई तथा महिला मोर्चा व विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष के नेतृत्व मैं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मठ मंदिरों में दीप जलाकर माननीय प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। वही अस्पतालों में झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे लोगों के बीच खाद सामग्री फल वितरण सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा विभिन्न पंचायतो पर पाहनो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रोहितलाल सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय,अनिल स्वर्णकार,लीला देवी,जयदेव राय, संजय त्यागी,सुभाष महतो,गौर रजवार, इंद्र कुमार झा,माथुर मंडल,विश्वनाथ दत्ता,महेंद्र राय,धीरज झा आदि मौजूद थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!