Bokaro: सोमवार को बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के आईएमएफ विभाग में कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ‘ए’ शिफ्ट में सुबह करीब 9.50 बजे क्रेन संख्या-3 पर चढ़ते समय मेसर्स नीरज इंटरप्राइसेस के संविदा कर्मी गणेश महतो (37 वर्ष) अचानक संतुलन खोकर नीचे गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद सहकर्मियों द्वारा उन्हें प्लांट के मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए Bokaro General Hospital (बीजीएच) रेफर कर दिया गया। हालांकि, वहां इलाज के दौरान करीब 10.50 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
इस दुखद घटना से प्लांट परिसर में शोक का माहौल है। बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने दिवंगत कर्मी के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।


