Bokaro: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने रांची से संदिग्ध आतंकी अशरफ दानिश को गिरफ्तार किया है। 23 वर्षीय दानिश बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला, बुंडू का रहने वाला है। वह स्नातक पास है और बीते 16 महीनों से रांची में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था।
सामान्य दिनचर्या से किसी को नहीं हुआ शक
दानिश न्यू तबारक लॉज में इंटर के छात्र के साथ रह रहा था। लॉज संचालक और उसके साथी छात्र ने बताया कि उसकी दिनचर्या सामान्य थी और कभी किसी को शक नहीं हुआ कि वह आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। अशरफ की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने रात 2 बजे से ही उसके लॉज की घेराबंदी शुरू कर दी थी। भारी संख्या में जवानों ने लॉज को घेर लिया और अशरफ को उसके कमरे से गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली ले जाया जाएगा दानिश
मामला दिल्ली की दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। दानिश को रांची कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां उससे पूछताछ जारी रहेगी। स्थानीय लोगो के अनुसार, वह बहुत सालों से घर नहीं आया था।
