Hindi News Politics

भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी सीट जीतेगी, रणनीति पर काम शुरू: BJP झारखण्ड प्रभारी


Bokaro: झारखंड भाजपा के प्रभारी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गुरुवार को कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा झारखंड की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। राज्य की सभी 14 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी ही जीतेंगे। हमने रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। मैं भी एक पार्टी कार्यकर्ता हूं और हम साथ मिलकर भाजपा की जीत सुनश्चित करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि “कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करके संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांत जन-जन तक पहुंच सकें।” वाजपेयी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं का संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान देंगे।

झारखंड भाजपा का नया प्रभारी बनाए जाने के बाद वाजपेयी देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद से होते हुए पहली बार बोकारो पहुंचे। तेलमाचो ब्रिज पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत बाजपेई, सांसद पशुपतिनाथ सिंह ,मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, पूर्व मंत्री छत्रुराम महतो, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने मिलन सभागार के प्रांगण मैं पौधा रोपण किया। सेक्टर 4 स्थित मिलन सभागार में आयोजित बैठक मे मुख्य अतिथि द्वारा पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी ,दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत हुई।

बोकारो मे प्रवास कर रहे प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने की। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रह्लाद वर्णवाल, अंबिका खवास, रोहितलाल सिंह, महेंद्र राय, मुकुल ओझा, आरती राणा, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, लीला देवी आदि मौजूद थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!