Hindi News Politics

भाजपा का नया ‘सुझाव शो’: जनता दें आइडिया, पार्टी दिखाएगी ‘चमत्कार’


Bokaro: प्रदेश भाजपा बोकारो में भी ‘घोषणा पत्र सुझाव अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है, जिसमें जनता के सुझावों को भाजपा (BJP) अपने आगामी विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल करेगी। अभियान 3 सितंबर से बोकारो में शुरू होगा।बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने प्रेस वार्ता में बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ‘घोषणा पत्र सुझाव अभियान’ शुरू किया है। यह अभियान 3 सितंबर से बोकारो में आरंभ होगा। जनभागीदारी के माध्यम से जनता के सुझावों को भाजपा अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। Join Whatsapp:
https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

जनता से संवाद और सुझाव जुटाने का अभियान
इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न समूहों जैसे अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, किसान, महिला, युवा, व्यापारी, निजी शिक्षण संस्थान, लोक कलाकार, सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर, अनुबंध कर्मी, सरकारी कर्मचारी, सेवा निवृत्त सैनिक, दिव्यांग, राशन डीलर, एनजीओ, फुटकर विक्रेता संघ, पंचायत प्रतिनिधि आदि से संपर्क करेंगे। इसके अलावा, आम जनता भी पार्टी कार्यालय या वॉट्सएप नंबर 6202750671 पर अपने सुझाव दे सकती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री की उपस्थिति
प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय और जिला महामंत्री संजय त्यागी भी उपस्थित थे। इस अभियान का उद्देश्य जनता की आकांक्षाओं को भाजपा के संकल्पों में बदलना है। Join Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

बोकारो में BJYM का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, उत्पाद सिपाही भर्ती में कैंडिडेट्स की मौत पर उबाल

#Bokaro #BJP #Jharkhand #ManifestoCampaign #Election2024 #BiranchiNarayan #PublicParticipation


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!