Bokaro : सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में 11 जनवरी 2026 को हुए लूट प्रयास मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस संबंध में दर्ज कांड संख्या 02/26 के तहत पुलिस ने बेगूसराय निवासी आरोपी नितिश कुमार उर्फ द्रोना (22) को रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं। आरोपी पहले से ही बेगूसराय जेल में बंद था, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लाया गया।
पुलिस के अनुसार, नितिश का आपराधिक इतिहास रहा है और वह बिहार व पश्चिम बंगाल के कई मामलों में वांछित रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


