Hindi News

Bokaro: दुर्गा पूजा को लेकर शहर के लिए प्रशासन ने जारी किया रूट चार्ट


Bokaro: दुर्गा पूजा के मद्देनजर बोकारो शहर के प्रमुख मार्गों में यातायात व्यवस्था सूचारू रूप से संचालित करने को लेकर शनिवार दिनांक 21.10.2023 से मंगलवार 24.10.2023 तक अपराह्न 04:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात, बोकारो द्वारा निम्न रूट चार्ट जारी किया गया है:

– जोधाडीह मोड़ की ओर से महावीर चौक की ओर जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
– धर्मशाला चौक से महावीर चौक की ओर जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
– आई0टी0आई0 मोड़ (बुलेट शोरूम) से धर्मशाला मोड़ की ओर जाने वाली भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
– चेक पोस्ट से चास थाना के तरफ जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
– चास से नया मोड़ की ओर जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहन हवाईअड्डा से दाहिने मुड़कर राम मंदिर चौक से राजेन्द्र चौक होते हुए नया मोड़ की ओर जायेगी।
– एम०जी०एम० स्कूल गेट से काली बाड़ी मोड़ तक जाने वाले मार्ग पर आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।
– बसंती मोड़ से काली बाड़ी की ओर जाने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
– शहीद ईनायत चौक की तरफ से दुर्गा पुजा पंडाल की ओर जाने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
– टॉडबालीडीह टोल प्लाजा से जरीडीह बाजार की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया वाहन को छोड़कर) का परिचालन वर्जित रहेगा।
– तेलमच्चो से सेक्टर-11 होते हुए शहर की ओर आने वाले भारी वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा।
– पुलिस केन्द्र मोड़ हाईवे से सेक्टर-12 मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
– तेलमच्चो टोल प्लाजा, तेलगड़ीया मोड़, आई०टी०आई मोड़, टॉड बालीडीह टोल प्लाजा एवं पिण्ड्राजोरा सीमा चेकपोस्ट पर आवश्यकता अनुसार भारी वाहनों को रोका जायेगा।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!