Hindi News

Bokaro: धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व


Bokaro: नगर के सेक्टर दो गुरुद्वारा में आज गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया। 2 दिन से चल रहे अखंड पाठ का आज समापन हुआ एवं प्रात:काल सिख समुदाय के श्रद्धालु यहां पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा में शीश झुकाया।

गुरुद्वारा के सचिव गुरमेल सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महान योद्धा, चिंतक, कवि व आध्यात्मिक गुरु थे। गुरु जी ने कई ग्रंथ की रचना की। उनके दरबार में कवि व लेखक उपस्थित रहते थे। अत्याचार व पाप को समाप्त करने के लिए मुगलों के विरुद्ध युद्ध लड़ा। धर्म की रक्षा के लिए समस्त परिवार को बलिदान दिया। उन्होंने लोगों को प्रेम, शांति व सद्भाव का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

जीजीइएस के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह व अध्यक्ष दलबीर सिंह बरारा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। लुधियाना वाले भाई मंजीत सिंह मीत, सुरेंद्र पाल सिंह, धर्म सिंह, हर्षप्रीत कौर व श्रवण प्रिंस बाबा मनप्रीत सिंह ने शबद-कीर्तन के जरिए गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान यहां भक्तिरस का समावेश हो गया।

बीएसएल के सीजीएम बीएस पोपली ने गुरुद्वारा परिसर में गुरु नानक वाटिका का उद्घाटन किया। अंत में लोगों ने लंगर छका। मौके पर इकबाल सिंह, राम सिंह, सुरजीत सिंह, यशपाल सिंह, लखविंदर सिंह सरबजीत सिंह पिंदर सिंह सिंह जगमोहन सिंह, तजिंदर सिंह, जसवीर सिंह सलूजा, तरसेम सिंह आदि हरदीप सिंह परमजीत सिंह श्याम सिंह उपस्थित थे।

गुरुद्वारा को बिजली के रंगीन बल्ब से सजाया गया था। बिजली की रौशनी से गुरुद्वारा परिसर रौशन हो उठा।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!