Hindi News Politics

Bokaro: कांग्रेस की नई टीम तैयार, धनबाद लोकसभा सीट जीतना लक्ष्य


Bokaro: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बोकारो जिले के संगठन को सुदृढ़ करने के लिए विगत दिनों चुनाव के माध्यम से बोकारो जिले के 12 प्रखंड इकाई का अध्यक्ष का चुनाव किया है। जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों, प्रदेश प्रतिनिधियों एवं अन्य नेताओ का संम्मान समारोह चास स्थित रामराज बैंकट हाल में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला के वरीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा ने किया। प्रदेश प्रतिनिधि जवाहर लाल माहथा, साधु शरण गोप, मनोज कुमार और चास नगर अध्यक्ष गौरव राय , चास प्रखंड ग्रामीण अध्यक्ष तुलसी महतो, चास भाग एक के मुख्तार अंसारी, भाग दो के शंकर महतो ओर चंदनिकयारी के अध्यक्ष जलेश्वर दास को शाल देकर समानित किया गया।

मौके पर बीस सूत्री के उपाध्यक्ष देवाशीष मण्डल ने कहा कि देश की राजनीति को कुछ असमाजिक लोगो ने मलिन कर दिया है। इसको परिष्कृत करना कांग्रेस का जिम्मा है। इसके लिए सभी को लग जाना है।

बोकारो विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी स्वेता सिंह ने कहा कि देश की आजादी कांग्रेस ने दिलाया। निर्माण भी किया। विकास का काम चल रहा था कि कुछ लोगो ने झूठे राजनीति का सपना दिखाकर सता हथिया लिया। नतीजा देश देख रहा है। किस प्रकार से देश का हालात बना दिया है। इसे फिर से मजबूत करने के लिए जुट जाना है।

जवाहर लाल माहथा ने कहा कि धनबाद सीट से कांग्रेस को जीतना लक्ष्य है। हम सब अभी से लग जायेगे। मोके पर देवेन्द्र चौबे, अशोक मिश्रा, जुबील अहमद, विरंची माहथा, अजित चौधरी, पीरिया औझा, नारायण सिंह चौधरी, एस एन राय, गौतम चौधरी, नीतीश भारद्वाज, प्रेम राय, गुडु मुखिया, सुनिता शर्मा।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!