Bokaro Steel Plant (SAIL) Hindi News

Bokaro: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलावासियों ने किया योगाभ्यास


Bokaro: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में नमामि गंगे द्वारा बुधवार को नौ वे. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी. समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, नमामि गंगे अंतर्गत जिला गंगा समिति के सदस्य, सिविल डिफेंस के सदस्य, काफी संख्या में आमजनों ने योगाभ्यास किया।

मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में जीवन में योग का महत्व और बढ़ जाता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित योग जरूरी है। उपायुक्त ने जिलावासियों से योग को अपने जीवन प्रणाली (लाइफ सिस्टम) में अपनाने की बात कहीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने कहा कि स्वास्थ्य रहने के लिए योग आवश्यक है, वह स्वयं नियमित इसे करते हैं। उन्होंने आमजनों को अपने शरीर को तंदुरूस्त रखने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने का अपील किया।

मौके पर जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि योग का हमारे जीवन में काफी महत्व है। शरीर के सामंजस्य एवं शांति के लिए योग जरूरी है। नियमित योग से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है वहीं योग मन को शांत रखता है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी. ने कहा कि योग करने के कई फायदे हैं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है। उन्होंने स्वयं योग करने एवं दूसरे को भी योग के लिए प्रेरित करने को कहा।

उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने जिला वासियों को नौ वें. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कार्यक्रम में काफी लोगों ने किया योगाभ्यास

पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में काफी संख्या में में प्रशासनिक पदाधिकारी/कर्मी, विद्यालय के छात्र – छात्राएं, पुलिस जवान, सीनियर सीटीजन, पुरूष – महिला आदि ने योगाभ्यास किया। प्रातः सुबह 6.00 बजे से 07.30 बजे तक सभी ने योग किया। प्रशिक्षक श्री राम प्रवेश कुमार द्वारा क्रमवार पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्ध.मत्स्येन्द्रासन, गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, ब्राह्म मुद्रा, उष्ट्रासन, गोमुखासन, अर्धहलासन, हलासन, सर्वांगासन, विपरीतकर्णी आसन, पवनमुक्तासन, नौकासन, शवासन, मकरासन, धनुरासन, भुजंगासन, शलभासन, विपरीत नौकासन, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचंद्रमासन, अर्धचक्रासन, दो भुज कटिचक्रासन, चक्रासन, पादहस्तासन, शीर्षासन, मयुरासन, सूर्य नमरूस्कार आदि का योग प्रशिक्षण दिया गया।

योगाभ्यास में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, डीडीसी के अलावा सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद, मुख्यालय डीएसपी श्री मुकेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विवेक सुमन, जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्री राहुल भारती, जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. मनोज मणि, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सह नमामी गंगे के नोडल पदाधिकारी श्री शक्ति, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जगरनाथ लोहरा, जिला खेल पदाधिकारी श्री मारकस हेंब्रम, सहा. जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, नोडल पदाधिकारी श्री पंकज दूबे समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए।

प्रखंडों- पंचायतों/स्वास्थ्य केंद्रों में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों – पंचायतों/स्वास्थ्य केंद्रों – अस्पतालों- आयुष ग्राम – हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर/थानों/अमृत सरोवर स्थल आदि में भी योगाभ्यास किया गया। उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम वासुधैव कुटुंबकम है। सभी ने इसका अनुपालन किया है। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों – पंचायतों में भी प्रतिनिधियों – प्रखंड विकास पदाधिकारियों/अंचलाधिकारियों की अगुवाई में कर्मियों/आमजनों ने योगाभ्यास किया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!