Hindi News

Bokaro: दुर्गा पूजा की तैयारी जोरो पर, इस बार मन मोह लेगी पंडालों की सुंदरता


Bokaro: शहर में 15 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि उत्सव की तैयारी जोरो पर है। स्टील सिटी बोकारो में सुन्दर भव्य पंडाल आकार ले रहे हैं। विभिन्न आकारों में बन रहे इन पंडालों में भारत और विदेश दोनों की प्रतिष्ठित इमारतों, मंदिरों और गुफाओं का दृश्य शामिल है। बोकारो में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाता है। 

पूजा के लिए बनाये जा रहे पंडालों पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। इस बार बोकारो के दुर्गा पूजा पंडाल में चंद्रयान- 3 व अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर का क्रेज देखने को मिलेगा। भारत के प्रसिद्ध मंदिरों के प्रारूप का आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है।

सेक्टर नौ वैशाली मोड़ में 12 लाख की लागत से इस्कॉन मंदिर मायापुर के प्रारूप का पंडाल बन रहा है तो सेक्टर दो में 10 लाख की लागत से वृंदावन यूपी का प्रेम मंदिर के प्रारूप के पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा है। दुदीबाद बाजार के पूजा पंडाल में चंद्रयान- 03 तो कैंप-टू में अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की झलक दिखेगी।

इसके अलावा सिटी सेंटर का पूजा पंडाल भी बेहतरीन रूप ले रहा है। बंग भर्ती में भी पूजा की तैयारी जोरो पर है। सेक्टर बारह, सेक्टर वन सेक्टर चार एफ, सेक्टर आठ, रितुडीह में भव्य व आकर्षक पूजा पंडाल बन रहा है। साथ ही इन पंडालों में विद्युत सज्जा भी आकर्षक ढंग से की जा रही है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!