Hindi News Politics

जगदीप धनखड़ मिमिक्री पर भड़के बोकारो के भाजपाई, हेमंत सरकार के विरोध में भी प्रदर्शन


Bokaro: प्रदेश भाजपा (BJP) ने राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर देश के महामहिम उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ आपत्ति जनक बर्ताव व हेमंत सोरेन के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बोकारो भाजपा द्वारा चास के नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा से जिला मुख्यालय तक पदयात्रा निकली गई।

कार्यकर्ता उपराष्ट्रपति का अपमान देश का अपमान, हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, राष्ट्रपति शासन लागू करो, युवा विरोधी हेमंत सरकार आदि के नारे लगाए।

Follow: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यक्रताओ ने सभा की। प्रशासन द्वारा उपायुक्त कार्यालय के मैन गेट पर मोटे सिकड़ लगा कर ताला मारा दिया गया था। भाजपा कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। जिसके बाद 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम के ज्ञापन को जिला उपायुक्त को सौंपा।

भाजपाइयों ने हेमंत सोरेन की सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर अपना विरोध दर्ज किया। पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा उपराष्ट्रपति पर टिप्पणी देश का अपमान है। विपक्ष की मानसिकता इससे पता चलती हैं। राज्य में हेमन्त सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। जब से यह राज्य सरकार बनी राज्य की स्थिति बदहाल हो गई।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ ने झारखंड विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, सचेतक जे पी पटेल व विधायक भानुप्रताप शाही को बर्खास्त किये जाने को लेकर भी रोष था। उन्होंने कहा कि क्या जनहित मुद्दों को सदन में उठाना अपराध है ? अगर अपराध है तो विपक्ष के सभी विधायक अपराध करने को तैयार है।

जिस प्रकार हेमन्त सरकार 2019 में जनता से किये घोषणा पत्र पर सरकार बनाई। चार साल हो गए सरकार के न तो नियोजन नीति बनी न तो स्थानीय नीति। किसान,युवा ,महिला,पारा शिक्षक ,आगनबाड़ी सेविका सहायिका आज वादा खिलाफी के विरोध में सड़क से लेकर सदन तक अपना विरोध दर्ज कर रही। भाजपा के विधायक सदन पर उनके कियजे वादों पर आवाज उठाती हैं तो उन्हें बर्खास्त किया जाता हैं।

प्रदर्शन में मुकुल ओझा,आरती राणा, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, महेन्दर राय, अनिल स्वर्णकार, लीला देवी, टिंकू तापड़िया, अनिल सिंह, बैधनाथ प्रसाद, संजय प्रसाद, राजीव चौबे,अशोक शर्मा, पंचानन महतो आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!