Bokaro: सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सेक्टर-8/बी स्थित DAV स्कूल परिसर में कार में आग लगाने और मारपीट की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 10 मार्च 2026 को हुई थी। मामले को लेकर सेक्टर-4 थाना में कांड संख्या 20/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। See Video -> Yogi Model ? स्कूल परिसर में कार फूंकी, थाने से निकले लड़खड़ाते…

दोनों आरोपी पिलगड़िया खटाल के
पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त सुमंत कुमार (24) और बिट्टू कुमार यादव (25) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पिलगड़िया खटाल, सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
दो मोबाइल फ़ोन बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से वादी कुणाल कुमार सिंह और पीड़ित विक्की कुमार सिंह से छीने गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।


