Hindi News

Bokaro: पुलिस निरीक्षकों का तबादला, सिटी-चास-साइबर थाना समेत कई जगह हुए बदलाव


Bokaro: बोकारो के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कई पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। बोकारो पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 30 अप्रैल 2025 को जिलादेश संख्या 840/2025 और 841/2025 के तहत कुल 23 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 8 पुलिस निरीक्षक (पु.नि.) और 15 पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अ.नि.) शामिल हैं। स्थानांतरित सभी पदाधिकारियों को तत्काल अपने नवपदस्थापन स्थल पर योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। इन आदेशों को वरीय स्तर से अनुमोदन प्राप्त है।Follow the currentbokaro channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

यह रहे स्थानांतरित पुलिस निरीक्षकों के नाम और उनकी नई पोस्टिंग
1. पु.नि. दिवाकर मंडल – चंदनकियारी अंचल से पुलिस केंद्र, बोकारो
2. पु.नि. मुकेश कुमार पांडेय – जरीडीह अंचल से चंदनकियारी क्षेत्र
3. पु.नि. शैलेन्द्र कुमार सिंह – थाना प्रभारी, बीटीपीएस से जरीडीह अंचल
4. म.पु.नि. सोमी कुमारी – पुलिस केंद्र से बीटीपीएस थाना प्रभारी
5. पु.नि. खुर्शीद आलम – थाना प्रभारी, चास से साइबर थाना
6. पु.नि. पिंकु कुमार यादव – साइबर थाना से थाना प्रभारी, चास
7. पु.नि. रूपेन्द्र कुमार राणा – यातायात थाना प्रभारी से पुलिस केंद्र
8. पु.नि. नितीश कुमार – पुलिस केंद्र से यातायात थाना प्रभारी

पुलिस अवर निरीक्षकों के नाम और नई पोस्टिंग (841/2025)

  1. पु.अ.नि. अनिल लिंडा – पेंकनारायणपुर से बीएस सिटी थाना

  2. पु.अ.नि. नितीश कुमार – साइबर थाना से पेंकनारायणपुर थाना प्रभारी

  3. पु.अ.नि. रंजीत यादव – महुआटांड से चास थाना

  4. पु.अ.नि. कृष्ण कुमार कुशवाहा – साइबर थाना से महुआटांड थाना प्रभारी

  5. पु.अ.नि. नित्यानंद भोक्ता – गोमिया से बालीडीह थाना

  6. पु.अ.नि. रवि कुमार – सेक्टर-12 से गोमिया थाना प्रभारी

  7. पु.अ.नि. कुमार विक्रम सिंह – जरीडीह से सेक्टर-4 थाना

  8. पु.अ.नि. बिपिन चंद्र महतो – नावाडीह से जरीडीह थाना प्रभारी

  9. पु.अ.नि. अजीत कुमार – तेनुघाट से चास थाना

  10. पु.अ.नि. छटन महतो – बीएस सिटी थाना से ओपी प्रभारी, तेनुघाट

  11. पु.अ.नि. कान्ति विलास अज्ञानी – जागेश्वर विहार से थाना प्रभारी, जागेश्वर विहार

  12. पु.अ.नि. परमानंद कुमार मेहरा – बालीडीह ओपी से ओपी प्रभारी, बालीडीह

  13. पु.अ.नि. आनंद आजाद – पुलिस केंद्र से जागेश्वर विहार थाना प्रभारी

  14. पु.अ.नि. पिन्टू महथा – गांधीनगर ओपी से बीएस सिटी थाना

  15. पु.अ.नि. धनंजय कुमार सिंह – बीटीपीएस से गांधीनगर ओपी प्रभारी


प्रशासनिक दृष्टिकोण से व्यापक बदलाव
एसपी कार्यालय ने उक्त तबादलों को प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक बताया है। इस संबंध में पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोयला क्षेत्र, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर/बेरमो, सभी थाना व ओपी प्रभारियों को सूचित कर दिया गया है। Follow the currentbokaro channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

#BokaroPolice , #PoliceTransfer , #JharkhandNews , #BokaroUpdates , #SPBokaro , #PolicePosting , #LawAndOrder , #बोकारोख़बरें


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!