Crime Hindi News

Bokaro: चार घरों की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार


Bokaro: जिला पुलिस ने पिंडराजोरा थाना क्षेत्र में हुए चार घरों की चोरी की घटना का उद्भेदन कर लिया है, चार आरोपी गिरफ्तार किये गए है। चोरी किये गए सामानो को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

बताया गया कि 23 अगस्त 2024 की रात ग्राम कमलडीह में अज्ञात चोरों द्वारा चार सटे हुए घरों में चोरी की गई। इस मामले में विकास कुमार दास ने पिंडराजोरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई, जिसके आधार पर थाना कांड संख्या-215/24, धारा 331 (4)/305a बी.एन.एस. अंकित किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने अपराधियों को गिरफ्तार किया

अपराधियों की पहचान के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित की गई। गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर, टीम ने अपराधी छोटू कुमार महतो (21 वर्ष), राहुल मुर्मू उर्फ रसेल (20 वर्ष), बिट्टू कुमार उर्फ छोटू (21 वर्ष) और बामा स्वर्णकार (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपने अपराधों की स्वीकृति दी और चोरी के सामान की बिक्री करने की बात भी स्वीकार की।

चोरी की गई सामग्री की बरामदगी

छापामारी दल ने गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर चोरी की गई सामग्री को बरामद किया। बरामद सामग्री में बर्तन, जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक सामान और चोरी में प्रयोग किए गए उपकरण जैसे लोहे की आरी, पलाश, वायर कटर आदि शामिल हैं। पिंडराजोरा थाना कांड संख्या-212/24 में 20 अगस्त 2024 की रात की चोरी की घटना का भी खुलासा किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास

–  छोटू कुमार महतो -(21 वर्ष) का पिछला रिकॉर्ड बी.एस.सी.टी. थाना कांड संख्या 70/22 और 59/22 में दर्ज है।
–  राहुल मुर्मू उर्फ रसेल- (20 वर्ष) के खिलाफ कोई पूर्व अपराध रिकॉर्ड नहीं है।
–  बिट्टू कुमार उर्फ छोटू – (21 वर्ष) के खिलाफ चास थाना कांड संख्या 53/21, 291/21, 97/22 और बी.एस.सी.टी. थाना कांड संख्या 251/21 दर्ज हैं।
–  बामा स्वर्णकार – (37 वर्ष) का पिछला रिकॉर्ड चास थाना कांड संख्या-448/23 और बी.एस.सी.टी. थाना कांड संख्या 251/21 में दर्ज है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

इस अभियान में निम्नलिखित पुलिस अधिकारी शामिल थे श्री प्रवीण कुमार सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चास पु०अ०नि० अमरजीत कुमार सिंह थाना प्रभारी पिंडराजोरा पु०अ०नि० श्यामलाल यादव पु०अ०नि० अनिकेत कुमार पु०अ०नि० शुभम कुमार पु०अ०नि० विवेक कुमार पाण्डेय पु०अ०नि० अनिल कुमार यादव पु०अ०नि० रमेश कुमार अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० धीरज उरांव स०अ०नि० अनिल कुमार स०अ०नि० राज किशोर सिंह और स०अ०नि० मनोज कुमार झा।

 

#ChoriKaKand #PindrajoraPolice #CrimeUpdate #Bokaro #PoliceOperation #CrimeNews #JharkhandCrime


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!