Bokaro: बोकारो जिले में लंबे समय से चल रही बालू की किल्लत अब जल्द खत्म होने की उम्मीद है। राज्य सरकार द्वारा बालू घाटों की लीज प्रक्रिया को आसान बनाए जाने के बाद जिले में भी बालू घाटों के संचालन की दिशा में तेजी आई है। इसी क्रम में शुक्रवार को उपायुक्त Ajay Nath Jha ने दो बालू घाटों के संविद का निष्पादन किया।

इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी समेत बोलीदाता कंपनी Samarth AD Protex Private Limited के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक स्तर पर इसे जिले में वैध तरीके से बालू उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है।
पिंड्राजोड़ा-2 और खेतको चालकरी घाट शामिल
जानकारी के अनुसार जिन दो बालू घाटों का संविद निष्पादित हुआ है, उनमें पिंडराजोरी-2 बालू घाट (4.72 हेक्टेयर) और खेतको चालकरी बालू घाट (26.14 हेक्टेयर) शामिल हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक जिले के कुल सात बालू घाटों की ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई थी। ई-नीलामी में ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के अंतर्गत तीन-तीन बालू घाटों के सफल बोलीदाता के रूप में समर्थ एडी प्रोटेक्स प्राइवेट लिमिटेड का चयन हुआ है।

शेष पांच घाटों की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में
प्रशासन ने बताया कि बाकी पांच बालू घाटों के लिए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया जारी है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही इन घाटों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।
निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार
बालू घाटों का संचालन शुरू होने के बाद जिले में वैध तरीके से बालू की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे आम लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ निर्माण कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

