Hindi News Politics

अभियान शुरू: ‘दो बच्‍चे सबके लिए’ कानून के पक्ष में बिरंची नारायण ने किए हस्‍ताक्षर, बोकारो में लगा कैम्प


Bokaro: अन्तराष्ट्रीय हिन्दू राष्ट्र सेना व जनसख्या समाधान फाउडेशन के सँयुक्त तत्वधान पर देश की बढ़ती जनसख्या को नियंत्रित करने के लिए 11 दिसंबर से 22 मार्च तक देश के सभी राज्यों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा। हस्ताक्षर युक्त पत्रों को फाउंडेशन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौपेगी।

इसके तहत आज रविवार को बोकारो जिला के सेक्टर 1 स्थित राम मंदिर के समीप कैम्प लगाकर लोगो से इस कानून के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान के मुख्य अतिथि झारखंड विरोधी दल के मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण व उनकी धर्म पत्नी नीना नारायण मौजूद रहे।

इस अवसर पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। भारत से क्षेत्रफल की दृष्टि में तीन गुना अधिक बड़े पड़ोसी देश चीन ने पहले ही हम दो, हमारे दो… नीति को अपनाया और अब हम दो हमारे एक नियम को कड़ाई से लागू किया है।

आज चीन विश्व की महाशक्ति बन गया है, जबकि भारत आज भी गरीबी, बेरोजगारी, कुपोषण, अशिक्षा, प्रदूषण और अपराध से लड़ रहा है। कहा कि कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून सभी धर्मों पर समान रूप से लागू किए जाने की जरूरत है, तभी हमारा देश वैश्विक महाशक्ति के रूप में खुद को स्थापित कर पाएगा।

जनसंख्या समाधान फाउडेशन की तरफ से जिला अध्यक्ष सह हस्ताक्षर अभियान प्रभारी महेन्द्र राय के नेतृत्व में बोकारो जिला के विभिन्न क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर बढ़ती जनसंख्या के कुप्रभाव से आमजनों को जागरूक भी किया।

वही अंतरराष्ट्रीय हिन्दू राष्ट्र सेना द्वारा गरीब जरूरत मन्दों के बीच खिचड़ी वितरण किया गया। संस्था द्वारा समय समय पर जरूरतमंदों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें मदद करती हैं।

वही बोकारो विधायक व उनकी धर्मपत्नी नीना नारायण ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी वितरन किया। बोकारो विधायक ने इस कार्य के लिये हिन्दू राष्ट्र सेना के सभी सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार जरूरी।

अन्तराष्ट्रीय हिन्दू राष्ट्र सेना के प्रदेश सचिव डाक्टर राज दुलारी ने कहा कि मंच के माध्यम से सनातन संस्कृति प्रचार प्रसार,उसकी रक्षा के लिए हम सभी को जागरूक होना चाहिए। आज जिस तरह सनातन संस्कृति पर प्रहार हो रही वह निंदनीय है उसके विरोध में हम सभी को एकजुटता जरूरी।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन देश के सभी जिलों मे करोड़ों लोगों के सहयोग और समर्थन के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग सरकार के समक्ष रख रहा है।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू सेना के संजय तिवारी जिला अध्यक्ष ,रीतु रानी सिंह, चंद्रावती देवी ब्लॉक प्रमुख, सुषमा ओझा, गोलू उपाध्याय, अभिषेक सिंह आदि मौजूद थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!