Politics

चास-बोकारो का कुछ करिये, NCP के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर कहा


Bokaro: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्र भक्त समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मवीर सिंह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें चास बोकारो के विभिन्न विषयों से अवगत कराया.

उन्होंने चास नगर निगम क्षेत्र एवं बोकारो के शहरी एवं ग्रामीण विस्थापित क्षेत्र के समग्र विकास हेतु आग्रह किया। सिंह ने कहा कि झारखंड निर्माण के बाद जो विकास चास-बोकारो का होना चाहिए वह आजतक नहीं हुआ। सरकारें बदली परन्तु रोजगार के नये आयामों का सृजन नहीं हुआ। इससे चास बोकारो के शहरी एवं ग्रामीण जनता, विशेष रूप से युवा पलायन कर रहे हैं और दुसरे प्रांतों में रोजगार ढूंढ रहे हैं।

चास नगर निगम क्षेत्र हो या बोकारो स्टील प्लांट शहर एवं इसके इर्द गिर्द के विस्थापित क्षेत्र, आज भी वहां सड़क, पानी बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसे मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यकताओं से मरहूम है। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से झारखंड वासियों को काफी आशाएं हैं।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!