Bokaro: चिन्मय विद्यालय के स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती सभागार के राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बच्चों को पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यशाला की सूत्रधार रागिनी ने सर्वप्रथम कक्षा चतुर्थ एवम पाचवीं के बच्चों को पोषण शपथ दिलाई एवम पोषण की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हमे अपने दैनिक जीवन में क्या खाएं कब खाये ये जानना बहुत जरूरी है। इससे हमारे खुशहाल जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हमे प्रारंभ से ही संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। फ़ास्ट फ़ूड से जितनी दूरी बनी रहेगी, हमारा स्वस्थ उतना ही सही तरीके से और अधिक कार्य करेगा। रागिनी के साथ साथ देवदीप चक्रवर्ती ने भी पोषण माह पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
इस अवसर पर सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा एवं अकादमिक सुपरवाइजर मिडल रश्मि सिंह उपस्थित थी।
