Education Hindi News

स्कूल में थे बच्चे, तभी कड़कड़ाते हुए गिरी बिजली, 20 बच्चे अस्पताल में भर्ती


Bokaro: ज़िले के जरीडीह ब्लॉक स्तिथ बांधडीह दक्षिणी मध्यविद्यालय में बारिश के दौरान बिजली गिरने से करीब 20 बच्चे बुरी तरह हदस गए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमे दो बच्चियों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 18 बच्चे जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में भर्ती किये गए है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल होने वालो में अधिकतर बच्चे क्लास 4 और 5 के है। घटना करीब 1 बजे घटी है। डीडीसी, कीर्तिश्री जी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, शक्ति कुमार, सीओ, बीडीओ ने स्कूल विजिट कर स्तिथि का जायजा लिया। डीडीसी के कहा कि बच्चे स्कूल कैंपस में बिजली गिरने के झटके से काफी डर गए है। अधिकतर बच्चे सहमे हुए है। कुछ बोल नहीं पा रहे है। पर सभी ठीक है।

डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अफसर, नीलम एलीन टोप्पो ने बताया कि घटना के वक़्त बच्चे स्कूल में थे। कुछ पढ़ रहे थे, कुछ खेल रहे थे। बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरी, जिसकी कड़क से बच्चे बुरी तरह चौंक गए है। किसी को शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। पर वह बुरी तरह हदस गए है। उनका इलाज करवाया जा रहा है। स्कूल में तड़ीक चालक यंत्र लगाया गया था, पर वह चोरी हो गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, शक्ति कुमार ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि स्कूल बिल्डिंग में कोई स्ट्रक्चरल डैमेज नहीं हुआ है। स्कूल कैंपस में एक्विलिप्टस के बड़े-बड़े पेड़ है शायद इसलिए बिजली यहां गिरी।

डॉक्टरों ने बताया कि जैसे-जैसे वह ठीक होते जा रहे उनको डिस्चार्ज किया जा रहा है। बच्चे काफी डर गए है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!