Hindi News

Bokaro में चल रही सर्द हवाएं, लग रही कनकनी, पारा पहुंचा 9-10 डिग्री सेल्सियस


Bokaro: शीतलहर ने बोकारो को अपनी चपेट में ले लिया है। तीन-चार दिनों से बोकारो का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री के आसपास पहुंचने से रात के साथ दिन भी सर्द हो गया है। मंगलवार को दिनभर करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा लोगों को और परेशान कर रही है।

Follow: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

जिला प्रशासन ने चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। ताकि बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी से लोगों को राहत मिल सके। अलाव की व्यवस्था होने से क्षेत्र के लोगों एवं राहगीरों को ठंड से काफी हद तक राहत मिल रही है।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट की वजह से दिन में भी लोगों को ठंडक महसूस हुई। रात को बढ़ी ठंड का असर शहर के रैन बसेरों में रह रहे लोगों पर देखने को मिल रहा है। किसी तरह अलाव जलाकर ठंड से राहत्त पाने में लगे रहे।

मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से लोगों को राहत मिलनेवाली नहीं है। अभी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सोमवार और मंगलवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर के नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ सतीश कुमार ने बताया कि ठण्ड के कारण उच्च व निम्न रक्तचाप और सांस की बीमारी के मरीज बढ़ सकते हैं। लोगो को ठण्ड में सावधानी बरतनी चाहिए। बुजुर्गो को खासकर सेहत पर ध्यान देने कि जरुरत है। इस मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। पूरे शरीर को गर्म कपड़े से ढंक कर रखें।

ठंड के कारण बच्चो को भी ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है। सुबह की शीतलहरी में स्कूल पहुंचने में बच्चों की हालत खराब हो रही है। स्कूल संचालक स्कूलों का समय भी परिवर्तित नहीं कर रहे हैं। बच्चों की परेशानी थोड़ी ज्यादा है।

ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए बोकारो के डीसी कुलदीप चौधरी ने सभी अंचलों के अंचलाधिकारी को उनके संबंधित क्षेत्र के प्रमुख चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने को लेकर निर्देश दिया है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!