Hindi News Politics

कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने किया नामांकन, बोलीं- होता है शुरुआत में विरोध, पर अब सब मुझे जान गए हैं, एकजुट हैं


धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने आज धनबाद समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन किया। उनके साथ उनके पति बेरमो विधायक जय मंगल सिंह और झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह व अन्य मौजूद थे। इस दौरान हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

नामांकन के बाद अनुपमा सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट और बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति किसी से डरती नहीं हैं। जब मां दुर्गा नहीं डरीं तो हम क्यों डरेंगे। हम भी उनके पदचिन्हों पर चलेंगे।

अनुपमा सिंह ने यह भी कहा कि आज मजदूर दिवस है। मजदूरों के लिए बेहतर कदम उठा सके। इसलिए उन्होंने आज नामांकन का दिन आज चुना है। Click to join Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

पार्टी के कार्यकर्ताओं में चल रहे विरोध पर अनुपमा ने कहा कि शुरुआत में विरोध होता है, लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि उनके हित के लिए काम हो रहा है तो वह साथ खड़े हो जाते हैं। जितने तरह का विरोध है वह खत्म हो गया है। पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट हैं।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!