Hindi News

Bokaro: राज्य स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन, 44.91 करोड़ की परिसम्पति का वितरण


Bokaro: सेक्टर पांच स्थित बोकारो क्लब में बुधवार को राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सूबे के मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग  बेबी देवी, माननीय मंत्री (दर्जा प्राप्त) योगेंद्र प्रसाद महतो, विधायक बेरमो कुमार जयमंगल आदि शामिल हुए। मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी आदि जनप्रतिनिधिगण/विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित थे। सबों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, बेबी देवी ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज भगवान बीरसा मुंडा की जयंती हैं साथ ही आज राज्य का स्थापना दिवस भी है। उन्होंने दोनों के लिए जिलावासियों को बधाई दी। कहा कि राज्य सरकार – हेमंत सरकार ने पिछने चार वर्षों में केवल काम किया है।

सभी विभागों/परियोजनाओं में काम हुआ है और सभी के लिए काम हुआ है। जो कार्य शेष है उसे भी आने वाले दिनों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के अधुरे कार्यों को पूरा करने की बात कहीं। आज राज्य स्थापना दिवस पर इस कार्यक्रम के माध्यम से करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास तथा परिसम्पति का वितरण किया गया। कहा कि सरकार निरंतर बेहतर काम कर रही है।

मौके पर मंत्री (दर्जा प्राप्त) योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि आज 23 वर्ष राज्य स्थापना दिवस का हो गया है, झारखंड युवा अवस्था में आ गया है। राज्य एवं जिला स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मोहराबादी में आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व माननीय मुख्यमंत्री कर रहे है,आज उनके द्वारा जनता के लिए कई योजनाएं शुरू की जा रही है। वर्तमान सरकार आम जनता के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है। सभी वर्गों के लिए योजनाओं का संचालन सरकार ने किया है।

अपने संबोधन में विधायक बेरमो कुमार जयमंगल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के संकल्प अनुरूप जिला प्रशासन बोकारो बेहतर काम कर रही है। जिले के अधिकारियों के कार्य-कर्तव्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी एवं आगे भी अपने दायित्वों का निर्वाहन करने करने की बात कहीं। उन्होंने आगामी 24 नवंबर से शुरू होने वाले आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार को सफल बनाने ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की बात कहीं।

इधर, अपने स्वागत संबोधन में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि आज का दिन दोहरी खुशी का दिन है। पहली आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 148 वी. जयंती है। मैं उन्हें कोटी – कोटी नमन करता हूं। भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर अबुआ राज की शुरूआत की थी। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग को आत्मसात करने की जरूरत हैं और ऐसा हम करने का संकल्प लेते हैं।

आज के इस पावन तिथि पर दूसरी खुशी की वजह आज के ही दिन वर्ष 2000 में झारखंड अलग राज्य की स्थापना हुई थी। हम यहां राज्य के 23 वें. स्थापना दिवस समारोह मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। इस अवसर पर मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, बेबी देवी, मंत्री (दर्जा प्राप्त) योगेंद्र प्रसाद महतो, विधायक बेरमो आदि का आगमन हुआ है। सबों की उपस्थिति से हम सभी अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहे हैं।

उपायुक्त ने राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं किसान क्रेडिट कार्ड,फुलो झानो आशिर्वाद योजना, सर्वजन पेंशन योजना,आधारभूत संरचना से संबंधित योजना आदि के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आज के दिन भी मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम से कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शुरू किया जा रहा है। जिसे जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को अच्छादित किया जाएगा।

मौके पर माननीय मंत्री द्वारा 44.91 करोड़ की योजनाओं का परिसम्पति का वितरण 1252 लाभुकों के बीच किया गया। सांकेतिक रूप से 52 लाभुकों को मंच पर परिसंपत्ति वितरित किया गया।

मौके पर विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी/कर्मी,विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जिलाध्यक्ष/प्रतिनिधि,आम जनता, विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राएं आदि उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!