Uncategorized

थम गया दूसरे चरण का नामांकन, 29 अप्रैल तक होगी पर्चों की जांच


■ दूसरे चरण में पर्चा भरने में पुरुषों की तुलना में महिला अव्वल रही है।

■ दूसरे चरण में 1902 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा है

Bokaro: त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव, 2022 हेतु को दूसरे चरण के नामांकन का सिलसिला थम गया। दूसरे चरण के लिए नामांकन 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चला। उक्त बात की जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) -सह- उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने दिया।

उन्होंने बताया कि जिलों के बेरमो, कसमार एवं जरीडीह प्रखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या-593, ग्राम पंचायत मुखिया के निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या- 51, पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या- 59 एवं जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 06 निर्धारित है, जिसमें हफ्ते भर में 1902 (एक हजार नौ सौ दो) अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा है। साथ ही बताया कि दूसरे चरण में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 30 अप्रैल तक होगी। साथ ही 02 मई तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। वहीं 04 मई को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा तथा 19 मई को मतदान एवं मतगणना 22 मई को होगा।

■ दूसरे चरण में पर्चा भरने में पुरुषों की तुलना में महिला अव्वल रही है

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) -सह- उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने बताया कि दूसरे चरण में 1902 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा है, जिसमें 1154 महिलाओं ने नामांकन किया है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए सर्वाधिक नामांकन हुए है। इस चरण में पर्चा भरने में पुरुषों की तुलना में महिला अव्वल रही है। उक्त तीनों प्रखंडो में सबसे अधिक वार्ड सदस्य के लिए महिलाओं ने पर्चा दाखिल है। दूसरे स्थान पर मुखिया पद के लिए उम्मीदवारी के लिए नामांकन किया है।

पद –                         कुल नामांकन –          पुरुष –          महिला
पंचायत सदस्य-              1235 –                  482 –           753
पंचायत मुखिया –             381 –                   149 –            232
पंचायत समिति –              249-                   100 –            149
जिला परिषद –                   37 –                      17 –             20


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!