Bokaro : बोकारो में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर सियालजोड़ी ओपी थाना क्षेत्र के मूनदनिया बस्ती में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह फैक्ट्री चारदीवारी से घिरे एक एस्बेस्टस मकान में संचालित हो रही थी। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में तैयार शराब, खाली बोतलें, विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, ढक्कन, स्पिरिट और मशीनें बरामद की गईं। See Video-

इस मामले में हरला थाना क्षेत्र के पचौड़ा बस्ती निवासी इरफान अंसारी की संलिप्तता सामने आई है, जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी पर पहले भी उत्पाद विभाग के मामले दर्ज हैं।
छापेमारी के दौरान कुल 102 पेटी में 2376 बोतल नकली विदेशी शराब (करीब 918 लीटर) और 105 लीटर स्पिरिट बरामद की गई, जिससे अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।


