Hindi News

गांधीजी भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके विचार आज भी जीवित है: स्वास्थ मंत्री


Bokaro: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वी जयंती पर सेक्टर-4 सिटी सेक्टर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा गांधी चौक में रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिए तथा बच्चों द्वारा बापू के भजन भी प्रस्तुति पेश की गई। गांधी विचार मंच की ओर से सर्व धर्म सभा का भी आयोजन किया गया।

स्थल के समीप गांधी विचार मंच सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री झारखंड सरकार बन्ना गुप्ता, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, माननीय विधायक विरंची नारायण, बोकारो इस्पात सयंत्र के प्रभारी निदेशक, अमरेंदु प्रकाश सहित ज़िले के गणमान्य लोगो एवं कई स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ आम नागरिक भी उपस्थित होकर महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रंद्धांजलि दी।

■ गांधीजी के विचार आज भी जीवित है-
माननीय स्वास्थ्य मंत्री झारखंड सरकार बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमें गांधी जी के विचारों पर चलना है, गांधीजी भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचार आज भी जीवित है। उन्होंने गांधीजी के नारी सशक्तिकरण और स्वच्छता पर बोलते हुए कहा कि गांधीजी भी चाहते थे इस समाज में नारी का सशक्तिकरण हो तभी समाज आगे बढ़ सकता है और स्वच्छता का भी ध्यान रखा जाए। ऐसे में आज हम लोगों ने भी यह ठाना हैं कि नारी सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट को मजबूत करेंगे ताकि भ्रूण हत्या को रोका जा सके।

■ बापू का सपना था भारत में एकजुटता बनी रहे-
उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि बापू का सपना था कि भारत में एकजुटता बनी रहे। हम सभी एक साथ यहां इकट्ठा होकर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को गांधी जी के दर्शन को अपने जीवन में उतार कर देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती सहित जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!