Hindi News

गंगा (दामोदर) उत्सव: वृहद भागीदारी से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का लक्ष्य


Bokaro: जिले में आगामी एक नवंबर से तीन नवंबर तक तीन दिवसीय गंगा (दामोदर) उत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले में दामोदर व उसकी सहायक नदियों के किनारे गंगा (दामोदर) उत्सव मनाया जाएगा।तेनुघाट डैम समीप गंगा आरती विशेष एवं वृहद तौर पर किया जाएगा।

गंगा उत्सव में वृहद भागीदारी से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का लक्ष्य
गंगा आरती के साथ दुनियां में लोहा मनवाने के लिए सभी नागरिकों को साथ आना है। इसके तहत गंगा (दामोदर) प्रदर्शनी, चित्रांकन, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, विभिन्न विभागों से संबंधित जागरूकता स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही यह भी बताया कि स्थानों पर पौधरोपण, श्रमदान एवं अन्य गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

उपायुक्त ने की आमजनों से अपील
उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने शुक्रवार को आगामी एक नवंबर से शुरू होने वाले गंगा उत्सव में ज्यादा से ज्यादा जन सहभागिता को लेकर आम जनों से अपील की है। उन्होंने कहा कि गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड के लिए, नमामि गंगे विश्व कीर्तिमान बनाने जा रहा है। आप सभी जिलावासी इस एतिहासिक पल का हिस्सा बनें।

मां गंगा के नाम आपना संदेश/ कहानी/ कविता आदि लिख कर, उसके साथ फोटो खिंचवाएं। इस फोटो को एक नवम्बर 2021 को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक नमामि गंगे के फ़ेसबुक इवैंट पेज पर सांझा कीजिए। अंतिम समय की भागदौड़ से बचने के लिए अपना फोटो पहले से तैयार रखें। अधिक जानकारी के लिए www.gangautsav.com पर जाएं और गंगा उत्सव एवं विश्व कीर्तिमान का हिस्सा बनें।

तीन जगहों पर होगा सेल्फी पॉइंट, सभी नागरिक सेल्फी के माध्यम से भी जुड़ें
गंगा उत्सव को सफल बनाने में सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। बोकारो जिला अंतर्गत तीन सेल्फी पॉइंट बनाये जा रहे हैं। पहला बोकारो मॉल, दूसरा तेनुघाट डैम तथा तीसरा बेरमो (फुसरो) स्थित हिंदुस्तान पूल के समीप। यह सेल्फी पॉइंट बहुत ही आकर्षक होगा। जहां पर सभी कोई सेल्फी ले सकेंगे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!