Education Hindi News

महिला जूडो खेलों इंडिया में GGPS, बोकारो के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन


Bokaro: रांची खेलगांव स्टेडियम में कुछ दिनों पहले हुए महिला जुडो खेलो इंडिया, 2023 में जीजीपीएस, बोकारो के महिला जूडो खिलाड़ियों ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया है।

प्रतियोगिता में जयश्री, इशिका, रिमझिम और आकांक्षा ने स्वर्ण पदक, महक और दीपशिखा ने रजत पदक और शालु में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षक व शिक्षक चिन्मय कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्यस्तर पर छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका मिला। शिक्षण के साथ-साथ खेल में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

जी.जी.ई.एस, अध्यक्ष तरसेम सिंह तथा सचिव,एस.पी.सिंह ने प्रतिभागी खिलाड़ियों की भूरी -भूरी प्रशंसा की और कहा कि राज्यस्तर पर महिला खेलो इंडिया खेल में अच्छा प्रदर्शन करना एक बहुत बड़ी खुशी की बात है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!