Hindi News Politics

मैंने कभी पराजय नहीं देखी, मैं अजय योद्धा हूँ, ऐसी ही ज़िन्दगी व्यतीत करना चाहता हूँ: भाजपा सांसद पी एन सिंह


Bokaro: अपनी राजनीती की शुरुआत से मैंने कभी पराजय नहीं देखी। तीन बार विधायक रह चूका हूँ और तीन बार से सांसद हूँ। पुरे झारखण्ड में, किसी भी राजनितिक दल में, इतनी बार विधायक और सांसद चुनाव जितने वाला कोई राजनेता नहीं है। मुझे इस पर व्यक्तिगत गर्व होता है। मैं अजय योद्धा की तरह हूँ और अजय योद्धा की तरह ज़िन्दगी व्यतीत करना चाहता हूँ। यह कहना है भाजपा से धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह का।

पार्टी कहेगी चुनाव लड़ो, तो मैं लड़ जाऊंगा
सांसद पी एन सिंह रविवार को सेक्टर 4 स्तिथ मजदुर मैदान में काली पूजा को लेकर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मलित हुए। इसी दौरान पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि, क्या इस बार वह फिर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ? तो जवाब में उन्होंने ऊपर लिखी सारी बातें कही। और यह भी कहा कि “पार्टी कहेगी चुनाव लड़ो तो मैं लड़ जाऊंगा। टिकट का फैसला सिर्फ पार्टी करती है”।

लोकसभा चुनाव: धनबाद हॉट सीट 

लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ माहौल में राजनितिक रंग चढ़ना शुरू हो गया है। कही कैंडिडेट के नाम पर तो कही पार्टी को लेकर राजनीतिक गपशप चालू है। झारखण्ड का धनबाद सीट हर लोकसभा चुनाव में हॉट सीट रहा है। क्युकी इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी-सीधी टक्कर होती है। दोनों पार्टी धनबाद की सीट को अपनी नाक की लड़ाई समझती है। 2009 के पहले इस सीट पर कांग्रेस का कब्ज़ा था, जो मोदी लहर में चला गया।

धनबाद: भाजपा और कांग्रेस के अंदरखाने में कैंडिडेट को लेकर चर्चा गर्म
इस बार भी दोनों पार्टियां, धनबाद में अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। पर जमीनी स्तर पर लोगो के बीच दोनों राजनितिक पार्टियों के अंदरखाने में कैंडिडेट के नाम को लेकर चर्चा गर्म है।

कांग्रेस (INC)
कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में बाहरी हेलीकाप्टर कैंडिडेट कीर्ति आज़ाद को उतारा था, जो चुनाव हारने के बाद आज तक इस क्षेत्र में दिखाई नहीं दिए। अब इस बार कांग्रेस किसको टिकट देगी इसका किसी को पता नहीं। हालांकि स्थानीय और राज्य के कांग्रेस नेता इस बार अपने आलाकमान से ‘किसी भी’ स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट देने को लेकर आवाज़ बुलंद कर रहे है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
पिछले तीन लोकसभा चुनावो से भाजपा को जीत का सेहरा पहनाते आ रहे सांसद पी एन सिंह के बढ़ती उम्र को लेकर पार्टी में और आमजनो में बीच चर्चा का बाजार गर्म है। कुछ लोगो का कहना हैं कि सांसद पशुपतिनाथ सिंह की बढ़ती उम्र को देखते हुए हो सकता है कि भाजपा आलाकमान किसी नए चेहरे को धनबाद लोकसभा क्षेत्र में उतारे।

क्यास
वहीं हाल के दिनों में सरयू राय जैसे दिग्गज नेताओ का धनबाद का दौरा करना, कहीं विधायक राज श्रीवास्तव के नाम पर चर्चा तो कहीं बिरंची नारायण पर लोगों का दावा आदि, कैंडिडेट बदलाव के क्यासो को मजबूती दे रहा है। वैसे भी भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओड़िशा में गवर्नर बना कर बहुतो के अंदर का समीकरण गड़बड़ा दिया है। अब तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि इस बार भाजपा अपना उम्मीदवार बदलेगी या नहीं ?

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!