Hindi News Politics

झारखण्ड में भाजपा ने इन दो बड़ी जातियों को कर दिया साइड, इनसे आने वाले तीन सिटिंग सांसद दिए गए बैठा


Bokaro: झारखण्ड में भाजपा (BJP) ने 13 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। गिरिडीह सीट सहयोगी दल आजसू के खाते में है। राज्य में पहली बार भाजपा ने दो बड़ी जातियों को साइड कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 13 प्रत्याशियों में से कोई भी राजपूत या कायस्थ जाति से नहीं है, जबकि पिछले दो लोकसभा में झारखंड के हज़ारीबाग़ से कायस्थ और चतरा और धनबाद सीट से राजपूत समाज के प्रत्याशियों को टिकट मिला था। धनबाद और हज़ारीबाग़ सहित राज्य के अधिकतर जनरल सीटों पर भाजपा ने ओबीसी प्रत्याशी उतारा है।

इस बार चतरा से कालीचरण सिंह (भूमिहार) और गोड्डा लोकसभा सीट से सामान्य जाति के निशिकांत दूबे (ब्राह्मण) को प्रत्याशी बनाया गया है। चतरा से दो बार के सांसद सुनील सिंह (राजपूत) की जगह कालीचरण सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। धनबाद से भी मौजूदा सांसद पीएन सिंह (राजपूत) की जगह बाघमारा से विधायक ढुलु महतो को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने टिकट वितरण में अनारक्षित सीटों पर ओबीसी वर्ग को सर्वाधिक प्रतिनिधित्व दिया है। वहीं दुमका लोकसभा सीट से पहले चुनाव में सुनील सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया था। पर इस चुनाव में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन के पार्टी में शामिल होने के बाद वहां बदलाव करते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!