Bokaro: ज़िले के सेक्टर 8 निवासी जयंत सिंह का शव बोकारो पुलिस ने गिरिडीह से सोमवार को बरामद किया है। बोकारो के स्टील प्लांट में कार्यरत ठेका कर्मी जयंत सिंह का शव गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के जलेबिया घाटी के समीप खाई से मिला है। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद बोकारो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गिरिडीह पुलिस के सहयोग से शव को अपने कब्जे में लेकर बोकारो ले आई। जयंत के शव को देखकर परिजन सदमे में है। BGH में जिसने भी शव देखा, उसने कहा की बहुत ही बेहरमी से क़त्ल किया गया है।
बिनोद खोपड़ी गिरफ्तार, SP रखे हुए है जांच पर कड़ी नज़र
DSP सिटी आलोक रंजन ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के सिलसिले में मुख्य आरोपी विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि SP बोकारो हरविंदर सिंह खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और जांच के हर पहलू पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। घटना के बाद आरोपी फरार थे, लेकिन SP की निर्णायक कार्रवाई से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
हरला थाना में मामला दर्ज़
सूत्रों के बताया जाता है कि बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के रहने वाले जयंत कुमार सिंह बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे। पिछले छह दिनों पूर्व जयंत कुमार सिंह घर के सामने से अचानक गायब हो गए थे। जिसके बाद उनकी पत्नी अमृता सिंह ने हरला थाना क्षेत्र में अपने पति के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज कराया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस हरला थाना ले आई है।

खाई में पड़ा मिला शव
इस घटना के बाद से लगातार बोकारो थाना पुलिस की टीम अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर जयंत की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जयंत की हत्या कर दी गई है और उसके शव को गिरिडीह जिले में कहीं छुपा दिया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई और गिरिडीह पुलिस से संपर्क कर जयंत के शव की तलाश करने लगी। पहले तो टीम निमियाघाट के इलाकों में जयंत के शव की खोजबीन करने में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को यह सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव गिरिडीह जिले के गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित जलेबिया घाटी के समीप एक खाई में पड़ा हुआ है।
हत्या कब और किन कारणों से
सूचना मिलने के बाद बोकारो थाना पुलिस की टीम गिरिडीह पुलिस के सहयोग से जिलेबिया घाटी के पास पहुंची और यहां खाई से उस शव को बाहर निकाला जिसके बाद उसकी पहचान जयंत कुमार सिंह के रूप में की गई। घटना के बाद बोकारो थाना पुलिस ने जयंत कुमार के शव को कब्जे में लेकर बोकारो आ गई। हालांकि अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है कि, जयंत की हत्या कब और किन कारणों से की गई है। इसका खुलासा पुलिस जल्द करेगी। See Video –

