Education

JEE MAIN 2023 : गुरु गोबिन्द सिंह पब्लिक स्कूल (GGPS) के विद्यार्थियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन


Bokaro: शहर में अपने क्वालिटी एजुकेशन के लिए विख्यात गुरु गोबिन्द सिंह पब्लिक स्कूल (GGPS) के विद्यार्थी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। इस बार के जे.ई.ई (मेंस)-1 में जीजीपीएस, बोकारो के कई विद्यार्थियों ने सफलता दर्ज़ की है।

इस साल राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जे.ई. ई (मेंस) – 1 के पहले चरण परीक्षा में प्रियांशु पाण्डे और विवेक कुमार ने सर्वाधिक 96.99 और परसेंटाइल हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। अभी तक सफल छात्रों की सूची जांच करने की प्रक्रिया जारी है। कई और नाम जुड़ने बाकी है।

इन विद्यार्थियों ने क्वालीफाई किया जे.ई. ई (मेंस)-
विद्यालय के अन्य सफल छात्रों की परसेंटाइल सूची अब तक जानकारी के अनुसार इस प्रकार है: प्रियांशु पाण्डे 96.99, विवेक कुमार 96.99, प्रीतम कुमार 95.33, सन्नी कुमार 94.24, जीवेश प्रकाश 94.07, रोहीत कुमार 93.28, रीशव कुमार 87.96 अभिनव सिंह 85.01, राहुल सोरेन 83.71, नीती सिंघल 83.06, कुमार सागर 82.89 आदि।

सभी सफल विद्यार्थियो को विद्यालय के शिक्षकगण, प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती, उप प्राचार्य सी. पी. सिंह गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव, एस.पी. सिंह ने बधाई दिया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!